Breaking News

फर्जी हाजिरी लगा कर सरकारी धन का गबन 

महराजगंज:-विकास खंड निचलौल क्षेत्र कें ग्राम सभा परागपुर में मनरेगा कार्यों में धांधली करते हुए।सरकार की श्रमिकों कें लिए मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में व्यापक तौर पर गड़बड़ी की गई है। मजदूरों के विकास के लिए चलाई गई योजनाओं में मनमानी की गई है। ब्लाक पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना काम कराए फर्जी ढंग से मस्टररोल में हाजिरी लगाया जा रहा है और लाखो रुपए का भुगतान कराया जा रहा। परागपुर में मनरेगा के तहत कच्ची सड़क पर उच्चीकरण कार्य कराया जा रहा है जहा मौके पर लगभग 50 मजदूर कार्य करते नजर आए पर कागज में 102 मजदूरी की हाजिरी चल रही। प्राप्त जानकारी कें अनुसार ग्राम पंचायत में मनरेगा से हो रहे कार्य के दौरान मस्टररोल के हिसाब से श्रमिकों की उपस्थिति नहीं है। अधिकारियों के सह पर ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा मनरेगा मस्टरोल निकाल कर गबन किया जा रहा। जमीनी पढ़ताल में देखने को मिला की फर्जी हाजिरी लगा कर सरकारी धन का बंदरवाट किया जा रहा है।

 

सवांददाता -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों का आरोप, निजी अस्पताल से रेफर करने को लेकर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के पैकवली कला गांव की निवासी उजाला खातून …