22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एफ समवाय एव थाना बरगदवा की टीम के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया

बरगदवा(महराजगंज)हर घर तिरंगा अभियान के लिए 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एफ समवाय एव थाना बरगदवा की टीम के द्वारा बरगदवा में अभियान चलाया गया
13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी।15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। उद्देश्य है कि लगभग हर घरों की छतों पर तिरंगा फहराया जाए। वहीं एस एस बी निरीक्षक सामान्य सतीश लाल, एवम थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने भी देशवासियों से आग्रह किया है कि हर घरों पर तिरंगा लहराया जाए। सरकार का मानना है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे और लोगों के अंदर एक देशभक्ति की भावना जागृत होगी। सरकार को ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय ध्वज से लोगों का जुड़ाव सिर्फ संस्थागत के रूप में है, ऐसे में इस तरह के अभियान से एक अलग मैसेज लोगों के बीच में जाएगा। वोही SSB के मेजर मुख्य आरक्षी सामान्य -जयप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह अभियान सरकार द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है अभियान कार्मिक सहायक उप निरीक्षक सामान्य-राजनियालाल, मुख्य आरक्षी सामान्य – पियुष विश्वास,और सिपाही – धनंजय कुमार,हरेन्द्र प्रधान, गामित अंकित भाई, गुड्डू कुमार पांडेय, निमाई मांझी, बलजीत मीना,दुर्गेश कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल अरविन्द यादव महिला कांस्टेबल निकिता सिंह आदि, मौजूद रहे।

बरगदवा सवांददाता-नीरज गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …