बृजमनगंज थाने में तैनात थानेदार देवेंद्र सिंह की गाड़ी का एक्सीडेंट, एसओ समेत कई लोग गम्भीर रूप से घायल

बृजमनगंज(महराजगंज)बृजमनगंज थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का आज सुबह गाजीपुर के जंगीगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे के कारण उनकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि एसपी गाज़ीपुर से व सी ओ सदर से तत्काल संपर्क करके इलाज की व्यवस्था की गई है।उनका इलाज चल रहा है उनकी हालत ठीक है उनके साथ उनका ड्राइवर व एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार एसओ छुट्टी पर घर गए थे ड्यूटी आते समय उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।

ब्लॉक प्रभारी बृजमनगंज-अनिल पासवान की रिपोर्ट

Check Also

रामपुर बुजुर्ग में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में गुंजी महिला सुरक्षा की आवाज

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को कोतवाली थाना …