*महराजगंज-इतिहास के पन्नो में एक बार फिर दर्ज हुआ बीजेपी का जीत।*

महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव।

एक बार फिर सांसद पंकज चौधरी ने अपने रणनीति के चलते पूर्वांचल की राजनीति में किंग मेकर की भूमिका में उभरे है। जब से जनपद का सृजन हुआ है जिला पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का ही परचम लहराया है। इस बार तो केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता है इसके पूर्व पिछले 5 चुनावों में उत्तर प्रदेश में सपा बसपा की सरकारें हुआ करती थी , विषम परिस्थितियों में भी सांसद पंकज चौधरी का कब्ज़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पर रहता था। आज प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सदस्यों का काफिला सांसद पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास से गाड़ियों के साथ निकला 3 बजते बजते सभी सदसयो ने अपना वोट डाल दिया था। ज्यो ही जीत की जानकारी मिली साँसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जॉयसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, समीर त्रिपाठी जिलाधिकारी कार्यलय पर पहुचे जहां जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने पर्यवेक्षक पवन अग्रवाल की मौजूदगी में प्रमाणपत्र विजयी प्रत्याशी रविकांत पटेल उर्फ कल्लू पटेल को दिया।बाहर निकलते ही भाजपाइयों ने गगनभेदी नारो से अपने नेताओं का उत्साहवर्धन किया। पंकज चौधरी रविकांत पटेल जिंदाबाद, जयमंगल कन्नौजीया रविकांत जिंदाबाद, ज्ञानेंद्र सिंह रविकांत जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी रविकांत पटेल जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था।प्रमाण पत्र लेने के बाद रविकांत पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज सुबह से ही भाजपा पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, अश्वनी सिंह, दुर्गा अग्रहरी, रामाज्ञा निषाद,संजय पांडे, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, ऋषि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, बबलू यादव,आशुतोष शुक्ल ,नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, सानन्दन पटेल, वीरेंद्र लोहिया, सच्चिदानंद त्रिपाठी, रमेश मोदनवाल, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, गुलाब चौरसिया, शेषनाथ सिंह, दब्बू सिंह, राजेश यादव, उमेश गुप्ता, रुपेश शर्मा , दीपक चौधरी, यंत्री मधेशिया, ,पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार, निर्भय सिंह, अमरेंद्र मणि पांडेय, राम हरख गुप्ता, राकेश अग्रहरी, अभिषेक पांडेय, दीपक पांडेय, गिरधारी गुप्ता, चन्दन गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, रमेश पटेल, सांसद सुपुत्र रोहन चौधरी, सच्चिदानंद मौर्य, दुर्गा प्रसाद गुप्ता , के अलावा हज़ारो की संख्या में भाजपाई मौज़ूद रहे।

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …