पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर हुई संगोष्ठी

महराजगंज। सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल में भूगोल विभाग के तत्वावधान में “पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह सहित महाविद्यालय के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मीडिया पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान को जन-जन तक पहुंचाकर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विशिष्ट अतिथि ने जल, वायु, मृदा और जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम पांडेय ने किया। इस दौरान शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

अखंड श्रीहरि कीर्तन के साथ निकली भव्य रैली, भगवा ध्वज से सजा पूरा गांव

🔊 Listen to this महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमता में हर वर्ष …