filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; shaking: 0.005157; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;

नाबालिग बच्चों से स्कूल परिसर में काम कराते हुए वीडियो वायरल, अभिभावकों में आक्रोश

सिंदुरिया (महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित प्राइमरी प्रथम स्कूल का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक नाबालिग बच्चे स्कूल परिसर में सफाई सहित विभिन्न प्रकार के कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिन बच्चों को अभिभावक पढ़ने-लिखने के लिए विद्यालय भेजते हैं, उनके हाथों में किताबों की जगह झाड़ू और अन्य उपकरण देख अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विद्यालय का प्राथमिक कार्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, लेकिन इसके विपरीत शिक्षण कार्य छोड़कर छात्रों से श्रम कराया जाना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अभिभावकों ने इसे बच्चों के प्रति घोर लापरवाही करार दिया और कहा कि विद्यालय परिसर बच्चों की सुरक्षा और सीखने का स्थान होना चाहिए, न कि किसी प्रकार के श्रम कार्य का।इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय से जुड़ा विवाद सामने आया था। निजी शादी समारोह (बारात) के लिए विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के आरोप में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुषमा निषाद को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद अब दोबारा इस तरह की गंभीर लापरवाही सामने आना, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार लापरवाही के मामलों से विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षण वातावरण से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिंदुरिया संवाददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य …