LIVE: SC में सुनवाई से पहले मुंबई में हलचल तेज, शरद पवार के घर पहुंचे बीजेपी सांसद

महाराष्ट्र दंगल

रिपोर्टर – रमेश मेसे महाराष्ट्र सोलापूर

अपडेटेड 9:30 IST
महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर रार जारी है. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था. सुप्रीम कोर्ट तीनों दलों की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है. अब आज मामले में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच सुनवाई करेगी. यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 2 में रविवार सुबह 11:30 बजे होगी.

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …