महराजगंज में सभी स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव — कोहरा व ठंड के चलते फैसला

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जनपद के विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। कम तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित विभागों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य …