डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश को एक नई दिशा दिया;पंकज चौधरी

हरपुर तिवारी(महराजगंज)पनियरा विधानसभा के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहिया में जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी की सरकार ने देश और प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है।पहले की सरकारें सिर्फ विशेष जिलों में कार्य करने का काम किया।लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो सरकार ने किसी भी जिले से कोई भेद भाव नही किया सबको एक साथ विकास की ओर ले जाने का कार्य किया है। वित्त राज्य मंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आश्वासन भी दिया।भाजपा के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्य की मंडलवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी मंडलों में भरे गए पत्र की जानकारी भी ली। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम किया और राम जन्म भूमि में सैकड़ों वर्षों से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया। सभी घरों को बिजली,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि, निशुल्क गैस कनेक्शन तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण हमारी सरकार ने दिया है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्याम पांडेय,ईश्वर यादव,ग्राम प्रधान अंधया संजय कन्नौजिया,प्रदीप चौधरी,धीरेंद्र यादव, बृजलाल कनौजिया,मोती यादव,लालबहादुर, गोविंद साहनी,संतोष मौर्या,मुरारी साहनी,कोटेदार दिलीप कुमार, अश्विनी मल्ल, विक्रम यादव तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

गुडवत्ता विहीन सामग्री से हो रही है इंटरलॉकिंग,जेई व सचिव बने मुखदर्शक

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)इंटरलॉकिंग कार्य के गुणवत्ता को ताख पर रखे जेई व सचिव …