*सिंदुरिया थाना अध्यक्ष ने पैदल गस्त कर कराया सुरक्षा का एहसास*

मिठौरा, महराजगंज। मिठौरा कस्बे में रविवार की रात करीब सात बजे सिंदुरिया थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा एवं मिठौरा चौकी स्टॉफ के साथ गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया, वहीं चौराहे पर ठेला लगाने वालों को सड़क से दूर लगाने व सड़क किनारे अतिक्रमण किए लोगों को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी हालत में अतिक्रमण नही रहना चाहिए। इस दौरान जयन्त यादव, शिव कुमार गिरी, दीपक कुमार, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सिंदुरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि हर रोज इसी तरह हम लोगों द्वारा रोज गस्त किया जाएगा ताकि लोगों को पूरी सुरक्षा का एहसास हो व अपराधी किस्म के लोगों पर भी लगाम लगाने की बात कही।

*संवाददाता रंजीत गुप्त*

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …