कुशीनगर (धनंजय पांडेय)जनपद के अंतर्गत थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा वृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त सुचना के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार पुत्र विशुनदेव निवासी मोहनापुर जो काफी दिनों से दहेज से संबंधित मुकदमे में वांछित था जिसे पुलिस ने वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार संजय सिंह,कांस्टेबल राजेश यादव,अनिल कुमार शामिल रहे।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार संजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था जिसमे उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Check Also
छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …
Star Public News Online Latest News