पनियरा(महराजगज):- यूपी मे महराजगंज जिले के विधानसभा पनियरा में आज सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों ने शरदेन्दु कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना दिवस पर पद यात्रा निकाला जो बसडीला बाजार से शुरू होकर पनियरा कस्बा होते हुए दुर्गा मंदिर चौरहा,शान्ति नगर चौरहा, पनियरा रेंज होते हुए पनियरा खास गाँव तक गया । पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और किसानों ने किसान विल वापस लेने के लिए नारे लगाये ।और किसान बिरोधी बिल को वापस लेने के लिए मांग किया ।
पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के महराजगंज जिले के जिला अध्यक्ष अवनीश पाल ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियों को बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, रेनू गुप्ता, दीप कुमार शाही, बिन्ध्याचल निषाद, बक्शीश अली, वसी अहमद, फागू प्रसाद, आनंद कन्नौजिया, गुड्डू शुक्ला, राजेन्द्र यादव, बिस्मिल्ला, अशोक मद्धेशिया, नसरुद्दीन, पवन विश्वकर्मा, बिसम्भर प्रसाद, इब्राहिम अली, अभिमन्यु सिंह, रोशन अली, भैरो प्रसाद गौंड़तीरथ मौर्य, हनीफ खां, तमेश्वर पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे ।
पनियरा सवांददाता-राजेश यादव की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News