तीन लोग नाम दर्ज एक अज्ञात बहाने से जिद करके घर से ले गए

*भाई ने अपने भाई की मौत को लेकर दी थाने मे तहरीर*

*कोंच(जालौन)* कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देते हुये कांशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंo 18 आवास नंo-2 निवासी रामजी सोनी पुत्र स्व रामूलाल ने बताया है घटना दिनांक 10 दिसम्बर समय करीब सुबह 10 बजे की है प्रार्थी का भाई कमल किशोर उर्फ बंटी अपने घर पर था तभी कोमल कुशवाहा पुत्र डबल निवासी प्रताप नगर व अशोक कुशवाहा पुत्र गुल्फू कुशवाहा निवासी प्रताप नगर व राम कुशवाहा पुत्र वीर कुशवाहा निवासी तिलक नगर एक अन्य साथी सहित प्रार्थी के घर आए और प्रार्थी के भाई कमल किशोर से बोले चलो आज काम पर जाना है तो प्रार्थी का भाई बोला आज मुझे घर पर काम है आज हम नहीं जा पा रहे हैं तो उक्त चारों लोग ज़िद करके उसे घर से लिवा ले गये इसके बाद दिनांक 11 दिसम्बर समय करीब सुबह सात बजे प्राथमिक स्वस्थ केंद्र से पुलिस द्वारा प्रार्थी को सूचना आई कि तुम्हारा भाई यहां अस्पताल में मरणा सन्न स्थिति मे है तो प्रार्थी व उसका परिवार घबरा गया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचा तो देखा कि प्रार्थी का भाई मरणा सन्न स्थिति मे था इसके बाद वहां से चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर किया इसके बाद झांसी पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए कमला राजा हॉस्पिटल न्यूरो लॉजी ग्वालियर के लिए रिफर किया तो वहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इसके बाद प्रार्थी अपने भाई की डेड बॉडी लेकर घर आया इसके बाद दाह संस्कार किया इसके बाद प्रार्थी ने उक्त लोगों से पूछा कि मेरे भाई का यहां हाल कैसे हुआ तो उक्त लोग कोई उत्तर नही दे रहे है बल्कि इधर-उधर कुछ लोगों से उल्टी धमकी दे रहे है अगर तुमने हम लोगो के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई की या पुलिस मे रिपोर्ट लिखाई तो तुम्हारा वही हाल होगा जो तुम्हारे भाई का हुआ है इसलिए प्रार्थी बहुत भयभीत व परेशान है क्यों कि उक्त लोग शातिर किस्म के व्यक्ति है प्रार्थी के साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती हैराम जी सोनी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते कार्यवाही की मांग की है

* जिला संवाददाता जालौन पवन कुमार राठौर की रिपोर्ट*

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …