*ट्रैक्टर-बाइक में आमने सामने टक्कर बाइक चालक की मौत*

महराजगंज। आज अपराहन लगभग तीन बजे नगर के धनेवा गांव के निकट एक बाइक और ट्रैक्टर मे जोर दार टक्कर हो गयी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार गुलजार अहमद पुत्र वकील,पनेवा गांव निवासी जो पानी सप्लाई का कार्य करता था (बाइक माडलिग वाहन से) कि महाराजगंज से घर जा रहा था कि धनेवा धनेई के पास यह घटना घटी। वही ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Check Also

कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार

सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …