*ब्रेकिंग न्यूज़:-जिले में सात और कोरोना नये मामले*

महराजगंज:- जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की जांच प्राप्त हो गई है। जिसके अनुसार 6 नमूना पॉजिटिव पाये गये है। इससे पूर्व भी आज ही 1 पॉजिटिव पाया गया था इस प्रकार कुल 7 पॉजिटिव मामले आज पाये गये,जो परास खाण, मिठौरा,नटवा जंगल,परसिया इंद्रपुर,कैंपियरगंज,सिरौली निचलौल,जम्मूहरा कला के निवासी है। जिसे इलाज हेतु कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 42 हो गई है तथा कुल कोरोना मामले 73 हो गए है।

*पवन कुमार संवाददाता*

Check Also

ग्राम रोजगार सेवकों की 10 दिवसीय कलमबद्ध हड़ताल शुरू, कार्य प्रभावित होने की आशंका

🔊 Listen to this महराजगंज। जिले के मिठौरा विकास खंड सहित प्रदेश भर के ग्राम …