*ब्रेकिंग न्यूज़:-नेपाली नागरिक निकला कोरोना पॉजिटिव*

ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज

महराजगंज, 12 मई/ जिलाधिकारी डॉ डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 11 मई को प्रेषित किए गए 24 नमूनों में कुछ नमूने नौतनवा स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल में रुके हुए नेपाली नागरिकों के भी थे, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एक नमूना पॉजिटिव आया है, शेष सभी नमूने नेगेटिव पाए गए। पॉजिटिव नमूना नेपाली नागरिक का है, जो मुंबई से आया हुआ है और मॉडर्न एकेडमी नौतनवा आश्रय स्थल में रुका हुआ है। इसके अतिरिक्त आज 45 नमूने जांच हेतु प्रेषित किए गए।

*संवाददाता नीरज कुमार*

Check Also

निजी स्कूल द्वारा किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव, अभिभावक ने बीएसए से की शिकायत

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर छात्रों के …