*बहराइचः चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक बरामद नेपाल के मादक तस्करो से सम्बध*

एस पी न्यूज(महराजगंज):भरेनानपारा कोतवाली की पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार लाख से अधिक की स्मैक बरामद की है। तस्कर के तार सरहद पार नेपाल के मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े हैं।एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि नानपारा कोतवाल ओम प्रकाश सिंह चौहान को रात जानकारी मिली कि कोई मादक पदार्थ तस्कर चमारनपुरवा मोड़ के पास देखा गया है। वह मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने वाला है। इसकी जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र सिंह, सीओ नानपारा अरुण चंद्र के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार शुक्ला, सिपाही जुबैर अली, राजेश चौहान ने दबिश दी। एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली। उसके पास से 26 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक आंकी गई है।*

जिला सवांददाता-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …