सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्वारन्टीन किये गए लोंगो में राशन सामग्री दिया गया। जिसमें सबसे पहले वनटांगिया के लोगों वितरण किया गया। वृहस्पतिवार को 34 व्यक्तियों में शासन स्तर से राशन वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मिठौरा राम निवास यादव के नेतृत्व में विरतण किया गया।एडीओ पंचायत प्रदुम्न प्रजापति ने बताया मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं के 304 क्वारन्टीन हुये व्यक्तियों के लिये शासन स्तर से राशन सामग्री उपलब्ध कराया जाना है।वृहस्पतिवार को 34 लोगो मे राशन वितरण किया गया है।शेष व्यक्तियों के अंदर दो दिनों में राशन वितरण कर दिया जायेगा।इस अवसर पर ग्राम सचिव तेजेन्द्र सिंह,महेंद्र शर्मा,पारस नाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Check Also
छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …
Star Public News Online Latest News