*नौतनवां में क्वारन्टीन किये गए दो व्यक्तियों को जाँच के लिए भेजा गया जाँच सैम्पल*

ठूठीबारी(महराजगंज):-नौतनवा नगर के मॉडल प्राथमिक पाठशाला व प्राथमिक पाठशाला द्वितीय में क्वारन्टीन किये गए नौतनवा निवासी रिंकू पुत्र राजेश्वर उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं0 14 गौतमबुद्ध नगर नौतनवा व रोहित पुत्र रामकिशुन उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं0 02 विस्मिल नगर नौतनवा को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने स्वास्थ विभाग के उच्च अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कर महराजगंज स्थित कोरेण्टाइन जांच केंद्र भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराया।इस अवसर पर गुड्डू खान ने बताया कि “नगर के जिन दो व्यक्तियो को नगर में ही बिगत कई दिनों से क्वारन्टीन किया गया था उन लोगो को आज महराजगंज जांच हेतू भेजा गया है।नौतनवा स्वास्थ्य प्रभारी डॉ0 राजीव शर्मा ने बताया कि “उक्त दोनों व्यक्तियों को महराजगंज क्वारन्टीन जांच केंद्र भेजा गया है यदि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें घर वापसी की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

रिपोर्टर-श्याम निगम

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …