*कोटा से छात्रों को लेकर शाम छह बजे पहुंचेगी गोरखपुर की पहली बस*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*कोटा से आगरा होते हुए गोरखपुर लेकर आ रही छात्रों की पहली बस रविवार को शाम छह बजे पहुंचेगी। गोरखपुर आने वाली बसें रात 10 बजे तक आएंगी। यहां के लिए आवंटित की गईं कुल 11 बसों में 334 छात्र गोरखपुर आ रहे हैं। इन छात्रों का जिला प्रशासन सहजनवां में स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा। इसके बाद इन छात्रों को मुरारी इंटर कालेज में क्वारंटाइन किया जाएगा।*
*जिलाधिकारी के.विजयेंद्र पांडियन, एडीएम वित्त राजेश सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने मुरारी इंटर कालेज समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया आगरा से छात्रों को लेकर चली पहली बस शाम छह बजे तक पहुंचेगी। सबका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आखिरी बस 10 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।*
*इन बसों से आ रहे छात्र*
*बस नंबर – ड्राइवर – छात्र – संभावित आने का समय*——————————————
यूपी 87 टी 3880 – सुनील – 30 – 5.30 बजे
यूपी 71 बीटी 7059 : भूपेंद्र : 32 – 6.10 बजे
यूपी 81 बीटी 7231 : ब्रह्मानंद : 30 – 6.15 बजे
यूपी 82 टी 7639 : सर्वेश कुमार : 30 – 5.30 बजे
यूपी 79 टी 4156 : अनिल कुमार : 30 – 5.00 बजे
यूपी 76 के 7435 : अनिल : 30 : 5.00 बजे
यूपी 77 एएन1948 : शैलेंद्र : 31 – 5.30 बजे
यूपी 75 एटी 2280 : रामनाथ : 31 : 5.00 बजे
यूपी 84 टी 5082 : शिवकुमार : 31 : 8.00 बजे
यूपी 75 एम 8231 : कपा राम : 28 : 8.00 बजे
यूपी 77 एएन 1948 : रामसेनही : 31 : 8.00 बजे।
कुल 11 बस – छात्र 334**

Check Also

मुंबई से घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बरवा राजा बरईपट्टी गांव के …