*बाहर से आए लोगों को स्कूलों में ठहराएं – डीएम डा0 उज्जवल कुमार*

*रसोइयां उनके लिए खाना बनाएंगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में प्रधान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।*

ठूठीबारी(महराजगंज):-जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को स्कूलों में ठहराएं। साथ ही उनके खाने पीने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था स्कूलों में की जाए। उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाए। रसोइयां उनके लिए खाना बनाएंगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में प्रधान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कतरारी, श्यामदेउरवा, फरेंदा, महराजगंज सहित विभिन्न स्थानों पर जांच के बाद यात्री जनपद में आए हैं। फिर भी सुरक्षा के मद्दनेजर उन्हें स्कूलों में ही ठहराएं। उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी गई है।

ठूठीबारी से-श्याम निगम की रिपोर्ट

Check Also

पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य …