प्याज के बढ़ते दामो को लेकर विपक्ष में सरकार को घेरा

नई दिल्ली/नासिक/

देश में प्याज के बढ़ते दाम काे लेकर विपक्षी दलाें ने मंगलवार काे केंद्र सरकार काे संसद में घेरा। विपक्षी दलाें ने सरकार पर प्याज के दाम में राेक लगाने में नाकाम रहने का अाराेप लगाया। वहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि पूरे देश में एक समान दाम पर प्याज मुहैया कराने का सरकार का काेई प्रस्ताव नहीं है।लाेकसभा में उपभाेक्ता मामलाें के राज्य मंत्री रावसाहब दादाराव दाणवे ने विपक्ष के अाराेपाें काे खारिज करते कहा कि प्याज के अायात में काेई देरी नहीं की गई। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने माेदी सरकार पर प्याज के दाम राेक पाने में नाकाम रहने का अाराेप लगाया। वहीं महाराष्ट्र के साेलापुर में साेमवार काे प्याज 1500 रुपए प्रति क्विंटल यानी 150 रुपए प्रति किग्रा बिका।

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …