*महराजगंज के मिठौरा मे पट्टीदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगा महिला ने लगाया जाम*

*मिठौरा टोला हड़तोड़वा की एक महिला ने शुक्रवार को अपने कुनबे के साथ मिठौरा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। अचानक छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला द्वारा सड़क जाम करने से कौतूहल बन गया। लोगों की भीड़ जुट गई। रास्ता जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। यह महिला अपने पट्टीदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी। इसका कहना था कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन व पुलिस के लोग सुनवाई नहीं कर रहे हैं। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।*

*हड़तोड़वा की अनीता यादव अपने पति बासुकीनाथ के साथ शुक्रवार दोपहर बाद मिठौरा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। उसके साथ उसके बच्चे भी थे। इससे निचलौल व महराजगंज दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों का तांता लग गया। महिला का आरोप रहा कि उसके पट्टीदार उसके घर जाने का रास्ता बंद कर दिए हैं और बिजली का केबल भी काट दिया गया है। महिला के अनुसार इसकी उसनने डीएम व एसपी कार्यालय में भी कई बार शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। इससे आजिज आकर वह कुनबे के साथ सड़क पर उतर गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। दोनों पक्ष के लोगों को निचलौल थाने पर ले गई। महिला का कहना है कि उसका पति आटो चलाकर गुजर बसर करता है। उसका पट्टीदार उसके आटो को दरवाजे तक ले जाने में रोकता है। घर में लगाए गए बिजली कनेक्शन का केबल पट्टीदार ने रंजिश वश काट दिया है। इससे घर में अंधेरा है। बच्चों को भी परेशानी होती है। जाम की सूचना पर निचलौल एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने एसआई इन्द्रजीत यादव व पुलिस बल को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया और अनीता, उसके पति व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने ले गई। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। इस मामले में जरूरी कार्रवाई होगी।

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …