अवैध खनन पर कार्यवाही, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर सीज

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को सिंदुरिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।बताया जा रहा है कि ये वाहन पकडियार बुजुर्ग और सिसवनिया सिवान में करबला के उत्तर दिशा में स्थित क्षेत्र में अवैध खनन कार्य में लगे हुए थे। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सुनील यादव व हेड कांस्टेबल मनीष सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। इस सम्बन्ध सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को सीज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।क्षेत्र में लंबे समय से जेसीबी मशीनों के माध्यम से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, कालाबाजारी के आरोप

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र में स्थित भारत गैस एजेंसी पर बीते …