धमकी देने के आरोप में पति-पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज

समझौता न करने पर हत्या की दी जा रही धमकी

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर टोला मोतीपुर निवासी राहुल निषाद की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई और भाभी के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित राहुल निषाद ने आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई राजकुमार ने वर्ष 2024 में संदेह के आधार पर अपनी मां श्यामादेवी की गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिसके मामले में वह अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ जेल में बंद था। करीब तीन माह पूर्व दोनों जेल से रिहा होकर घर लौटे हैं।राहुल का कहना है कि घर आने के बाद से ही दोनों उस पर लगातार सुलह-समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 24 मार्च की शाम करीब छह बजे जब वह अपने दरवाजे पर मौजूद था, तभी राजकुमार और उसकी पत्नी वहां पहुंचे और उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि समझौता नहीं किया तो उसे भी उसकी मां की तरह मारकर फेंक देंगे। साथ ही घर छोड़ने का दबाव भी बनाया गया।पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि या तो समझौता करो, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नाबालिग प्रेमिका से मिलने घर मे घुसा प्रेमी, परिजन बाहर से जड़े ताला,पुलिस को सुपुर्द

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर अपनी नाबालिग …