नाबालिग प्रेमिका से मिलने घर मे घुसा प्रेमी, परिजन बाहर से जड़े ताला,पुलिस को सुपुर्द

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर में जा घुसा ।परिजनों को भनक लगने के बाद बाहर से ताला बंद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया, पुलिस ने अगले दिन किशोर को बिना कार्रवाई के परिजनों को सौंप दिया।सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोर प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में घुस गया,फुसफुसाहट की आवाज़ सुन परिजन कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिये।धीरे धीरे यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी ,दरबाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।किशोरी के परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर कमरे में बंद किशोर को थाने लायी।सूत्रों के अनुसार अगले दिन दोनों पक्ष गांव में ही पंचायत कर शादी के आस्वासन पर मामले को सुलह समझौता कर लिया। इस सम्बन्ध सिंदुरिया थानाध्य राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पुलिस आरोपी युवक को घटना स्थल से थाने लाई बाद में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद नाबालिग किशोर को छोड़ दिया गया है।

 

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

बाल श्रम मुक्त ग्राम बनाने को लेकर ग्राम सभा के सदस्यों की बैठक आयोजित

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिठौरा स्थित पंचायत …