सिंदुरिया(महराजगंज)गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक में सोमवार को तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिन्द्र यादव, प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण की आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को अनुशासन और जीवन जीने की कला सिखाती है।प्रशिक्षण शिविर का संचालन उमेश कुमार गुप्त ने किया तथा सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में रोहन कुमार यादव ने प्रशिक्षण दिया। शिविर के पहले दिन रोवर्स-रेंजर्स को नियम-प्रतिज्ञा, झंडा गीत, चिन्ह, सेल्यूट तथा बाएं हाथ से मिलाने सहित अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी राहुल प्रजापति, रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News