बाल श्रम मुक्त ग्राम बनाने को लेकर ग्राम सभा के सदस्यों की बैठक आयोजित

सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिठौरा स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को बाल श्रम मुक्ति को लेकर ग्राम सभा के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा महाराजगंज द्वारा संचालित सुरक्षित शैशव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत कृष्ण मोहन ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत कर की। इस दौरान उन्होंने बाल श्रम को रोकने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के आनंद कुमार ने बाल श्रम से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।इस अवसर पर पंचायत सहायक प्रिया सोनी ने बच्चों के सुरक्षित बचपन और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में बियफी, रेशमा, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, कमरूजमा, रामवासी, कुसुमती, सीमा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्ञानी देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

बागापार में पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के बागापार में महराजगंज मार्ग पर बन रहे …