संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी

झनझनपुर (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से फंदे के सहारे एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।चौक थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर घर बनवाकर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह उनका 16 वर्षीय बेटा राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित महात्मा गांधी कन्या इंटर कालेज के पास एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस और परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …