कटहरा में रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की निकाली गई कलश यात्रा

झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की कलश यात्रा सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 351 कुँवारी कन्याएँ अपने सिर पर मंगल कलश रख कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर, बागापार, बरईठवा, कोदईपुर, रामपुर, विजयपुर, परसिया, केवलापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट पर रोहिणी नदी से कलश में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाए मंगलगीत गाते हुए कलश यात्रा में शामिल रही। भक्तो के जयघोस से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही दर्जनों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व बोलेरो पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी बहरैची दास, संरक्षक मिथिलेश सिंह व समाजसेवी रवींद्र जैन कर रहे थे। अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, ग्राम प्रधान रामबचन साहनी, दिग्विजय सिंह, जय सिंह, छोटई राय, बृजेश सिंह, प्रमोद चौहान, अनिलेश सिंह शामिल रहे।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …