दो लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले का मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी गुलाम सिंह ने अपने ही गांव के दो लोगों पर प्राणघातक हमला व मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित गुलाम सिंह के अनुसार बीते छह जनवरी की सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर पर दीवार का निर्माण कार्य करवा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही सुखसागर और उनकी पत्नी कालिन्दी वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। मना करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। जब गुलाम सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने गडासे और ईंट से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख के पास गहरा कट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी दंपती मौके से फरार हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमला व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सिंदूरिया संवाददाता रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

युवक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोहडवल में शनिवार की दोपहर …