निचलौल(महराजगंज)पंचायत निर्वाचक नामावली में बूथ लेबल अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यनारायण प्रसाद को राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ की ओर से ₹10,000 की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश उप निर्वाचन आयुक्त लखनऊ द्वारा जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महराजगंज को दिया गया है सत्यनारायण प्रसाद, जो कि रोजगार सेवक के रूप में भी कार्यरत हैं, ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्टता, पारदर्शिता और समयबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस प्रयास से पंचायत क्षेत्र की नामावली कार्यवाही जिले में सर्वश्रेष्ठ घोषित हुई। इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिकों आनंदनारायण मिश्रा उर्फ छोटे बाबू, आदित्य कुमार मिश्रा, अखिलेश्वर मिश्र, मनीषा मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, नदलाला भारती, प्रहलाद भारती, चंद्रशेखर प्रजापति, परमानंद शर्मा, राकेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, कोमल भारती, नरसिंह यादव, जनार्दन वर्मा, नसीब देवन, निशा भारती, संतोष नारायण, रामसमुझ प्रजापति, छोटकन वर्मा, विजई, रवि कुमार, सोनू शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, अवधेश गुप्ता, विकेश गुप्ता, विनोद चौरसिया आदि ने खुशी व्यक्त की और सत्यनारायण प्रसाद को हार्दिक बधाई दी। ग्रामवासियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल सत्यनारायण प्रसाद की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे पंचायत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला क्षण है।
जिला प्रभारी – विजय पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News