लखिमा थरुआ में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज – कटहरा मार्ग पर लखिमा थरुआ गांव के पास रविवार की दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव निवासी मंजीत व दिनेश जरूरी कार्य से कटहरा खास जा रहे थे। अभी वे लखिमा थरुआ गांव के पश्चिम ईंट भट्ठा के पास पहुंचे थे कि सामने से मिट्टी लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनके परिजन, पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सहयोग से स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिलने पर उचित करवाई किया जायेगा।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य …