झनझनपुर (महराजगंज)अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल के द्वारा आयुष निषाद, आर्यन वर्मा, प्रिंस यादव, प्रतिक यादव, पारुल यादव, आसिफ अंसारी, संस्कृति, सुमित एवं कृष्णा आदि मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन होना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता से न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है, बल्कि शामिल होने वाले विद्यार्थियों में आगे बढ़ने के लिए एक आत्मविश्वास भी पैदा होता है।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ अपने आसपास के परिवेश के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए इस तरह की प्रतियोगिता बहुत ही जरुरी है। उन्होंने बच्चों को हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखकर सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रवींद्र जैन, ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, अशोक गौंड, ओमप्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, नाजिम भाई, उपेंद्र प्रजापति, सुभाष चौधरी, हरेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, अजय वर्मा, चंद्रकिशोर, उदयराज आदि मौजूद रहे।
झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News