क्षतिग्रस्त पोल और लटकते तार बने खतरा, दो महीने से विभाग अनजान

निचलौल(महराजगंज)विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा खोनहौली में पिछले दो महीनों से क्षतिग्रस्त  पड़ा विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बना हुआ है। पोल के गिरने के बाद बिजली के तार सड़क के ऊपर लटके हुए हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को लगातार दुर्घटना का भय सता रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की शिकायत कई बार विद्युत विभाग को की गई, लेकिन अभी तक न तो नया पोल लगाया गया है और न ही लटकते तारों की मरम्मत की गई। विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बारिश या हवा चलने पर हादसे का जोखिम और बढ़ जाता है। बच्चे और बुजुर्ग तो भयवश उस रास्ते से गुजरने से भी कतराने लगे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नया पोल लगवाने, तारों को सुरक्षित ढंग से दुरुस्त कराने और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कराने की मांग की है।

जिला प्रभारी – विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …