बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक

झनझनपुर (महाराजगंज)पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार में रविवार को ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करना था जो सामाजिक संकोच या दूरी के कारण थाने तक नहीं पहुँच पाती हैं। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से निपटने के तरीके और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ज्योति राय व उपनिरीक्षक कंचन सरोज ने बागापार आयोजित चौपाल में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं। मुख्य आरक्षी प्रदीप प्रजापति ने बताया कि इस वृहद जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। इस अवसर पर महिला आरक्षी रेनू मिश्रा, नीलम यादव, रिंकू यादव आदि मौजूद रहीं।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

बागापार में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में एक वृद्ध महिला …