सो रही किशोरी पर तेंदुए का हमला, दहशत में वनटांगिया के लोग 

झनझनपुर (महराजगंज)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मंधवालिया रेंज के बिट नर्सरी 24 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार की रात अपने घर में सो रही एक किशोरी पर शिकार की तलाश में आये भूखे तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जान पर खेल कर किसी तरह किशोरी को तो बचा लिया, लेकिन तब तक किशोरी तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। इस घटना से वनटांगिया के लोगों में दहशत व्याप्त है है तथा वह जान माल के भय से सहमें हुऐ है।मिली जानकारी के अनुसार जनपद के वनटांगिया कंपार्ट नंबर 24 रेंज मधवलिया में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आधी रात घर में घुसे तेंदुए ने 15 वर्षीय बच्ची प्रियंका पर हमला कर दिया। तेंदुआ मच्छरदानी समेत बच्ची को दबोचकर करीब 50 मीटर दूर तक घसीट ले गया। घटना रात ढाई बजे की है जब प्रियंका अपनी मां और भाई-बहनों के साथ सो रही थी। अचानक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। प्रियंका ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार, फिर जिला अस्पताल और उसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वनक्षेत्राधिकारी अजित कुमार भास्कर ने बताया कि वनटांगिया 24 बिच जंगल में स्थित है। ऐसे में वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वे घर के बाहर ना सोये और रात के समय लाइट जला कर रखें।

झंझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

बागापार में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में एक वृद्ध महिला …