छत के छज्जा के साथ नीचे गिरा अधेड़, मृत्यु

झनझनपुर (महराजगंज)ग्राम पंचायत बरवाराजा बरईपट्टी में मंगलवार की सुबह आठ बजे मकान की छत पर चढ़ा एक अधेड़ छज्जा टूटने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए निकले ही थे कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवाराजा बरईपट्टी निवासी शंभूनाथ प्रजापति सुबह में किसी जरुरी कार्य से अपने मकान की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान छत का छज्जा टूट गया और वे मलबे के साथ नीचे गिर गए। घटना में शंभू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन उनको लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए निकले ही थे कि कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। शंभूनाथ के मृत्यु की सूचना उनके बेटे परशुराम ने बागापार चौकी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

झनझनपुर संवाददाता-रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …