Breaking News

मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कालेज में व्यास पूजा का हुआ आयोजन

झनझनपुर (महराजगंज)मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कालेज नदुआ बाजार में भारतीय शिक्षण मंडल (गोरक्ष प्रांत) द्वारा व्यास पूजा का आयोजन गुरुवार को किया गया। यह आयोजन महर्षि वेदव्यास को समर्पित था। संस्था के प्रबंधक आदित्य श्यामदेव के निर्देशानुसार यह दिवस गुरु-शिष्य परंपरा के प्रतीक रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रान्त के प्रचार प्रमुख डा. विजय आनंद मिश्र ने भारतीय शिक्षण मंडल के मूल उद्देश्यों और कार्यप्रविधि पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किया। साथ ही व्यास पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास न केवल महान विद्वान थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को एक सशक्त दिशा दी। ऐसे में उनकी पूजा कर शिक्षा और ज्ञान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सही अवसर मिलता है। मुख्य नियंता धर्मेंद्र ने बताया कि प्राचीन काल में शिष्य अपने गुरु के मार्गदर्शन में जीवन निर्माण करते थे। आज भी गुरु की भूमिका उतनी ही आवश्यक है जितनी प्राचीन काल में थी। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर शिष्य न केवल व्यावहारिक और सामाजिक गुणों से संपन्न होता है, बल्कि उसका जीवन भी सुखमय और समृद्ध बनता है। कार्यक्रम में डा. मोहसिन इसहाक, डा. देवचंद प्रज्ञा, डा.अमित पटेल, डा. पूनम भी अपने- अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप प्रसाद के द्वारा किया गया। बृजेश, हरिशंकर, देश दीपक, राजकुमार वर्मा, दुर्विजय पटेल, अश्वनी, बबिता, पूजा, सूर्यकांती, निरमा आदि उपस्थित रहे।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

महाभियान 2025 में महराजगंज को प्रदेश में प्रथम स्थान, जिलाधिकारी सम्मानित

🔊 Listen to this महराजगंज। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सहकारिता विभाग के …