आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – शैक्षिक भ्रमण के दौरान अयोध्या में छात्रा हुई सम्मानित

हरपुर तिवारी (महराजगंज) विकास खंड परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र/छात्राओ की टीम 24 दिसंबर 2022 को अयोध्या शैक्षिक भ्रमण के लिए गई थी, इसी भ्रमण के दौरान जनपद अयोध्या के पर्यावरण संरक्षण के जिला समन्यवक मनीष चंद्र मिश्रा के द्वारा विद्यालय की छात्रा फ़ौजिया फरहत के शैक्षिक भ्रमण की उपयोगिता एवं पर्यावरण संबंधित जानकारियों का अवलोकन करने के उपरांत छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गरिमामई अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक/ शिक्षिकाएं,भ्रमण पर गए छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए जनपद महाराजगंज व जनपद अयोध्या के सभी विज्ञान व पर्यावरण संबंधित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि की जानकारी जब राष्ट्रीय बाल विज्ञान के संचालक “रोहित कुमार गुप्ता ” को प्राप्त हुई तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई व शुभकनाए दी।

हरपुर सवांददाता-प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट

Check Also

बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने को परसौनी कला ग्राम सभा का सर्वसम्मत संकल्प

🔊 Listen to this महराजगंज।विकास खंड लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत परसौनी कला में 100 दिवसीय …