यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, बलिया, गाजियाबाद समेत 24 जिलों में परीक्षा रद्द, दोषियों का तलास शुरू

 

लखनऊ(ब्यूरो)यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।
बोर्ड ने जो निर्देश जारी किए हैं उसमें पेपर के जनपद बलिया से लीक होने की आशंका व्यक्त की गई है। जो पेपर लीक हुआ है उनकी पहचान 316 ई डी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में की गई है।
जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं।

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …