झोपड़ी में लगी आग, 25000 रुपये का हुआ नुकसान

सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवल में संतराम चौधरी की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घर मे रखा सारा सामान जलकर जल गया। सीताराम चौधरी पुत्र बिंदा अपने घर के सामने झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करते थे।मकान के अंदर परिवार के सभी सदस्य रहते हैं। वही संतराम अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में रहते है। संतराम ने बताया कि वह रात में खाने के बाद लगभग 9:00 बजे अपने बिस्तर पर चले गए। बच्चे खाना खाने के बाद घर के अंदर सोने चले गए रात 1:00 बजे करीब उन्हें गर्मी महसूस हुई तो उठ कर देख तो उनकी झोपड़ी जल रही थी। जल्दी बाहर निकल कर शोर मचाए और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया और तब तक लगभग 25000 हजार का सामान जल चुका था।

बस्ती मण्डल प्रभारी
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Check Also

बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने को परसौनी कला ग्राम सभा का सर्वसम्मत संकल्प

🔊 Listen to this महराजगंज।विकास खंड लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत परसौनी कला में 100 दिवसीय …