छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना  थानाक्षेत्र के  नंदाभार ग्राम सभा में स्थित केडी इंटरमीडिएट कालेज में  महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उनके शक्तियां और अधिकार के बारें में विस्तार से बताया।छात्राओं को जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सीमा से लेकर शहरों और गांवों में महिलाएं तरक्की की इबारत लिख रही हैं। महिला आरक्षी खुष्बू पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी से कम नहीं हैं। अपनी शक्तियों को पहचानने की जरूरत है। महिलाएं जमीन से लेकर आकाश तक देश की सुरक्षा कर रहीं है। फौंज में भारत माता की बेटियां भर्ती होकर देश और आम जनता की सुरक्षा कर रहीं है। कहा कि महिलाओं और छात्राओं को कोई समस्या होने पर वूमेन पावर नंबर 1090 पर तुरंत काल करें। इस दौरान शिक्षक जेपी गौतम, आरके यादव, ने संबोधन में कहा कि देष की नारी अब किसी से कम नहीं हैं, इस दौरान प्रिसं उपाध्याय राजेंद यादव सहित शिक्षक एसके साहनी, प्रियंका पांडे, रंजिता, जितेंद्र कुमार, केपी, षैलेश चैधरी, अभय मिश्रा, नेहा, अमित पाठक, कुलदीप दूबे, सहित कई लोग मौजूद रहे।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …