*थाना प्रभारी ने सिंदूरिया चौराहे का निरीक्षण किया*

मिठौरा, महराजगंज। आज सिंदूरिया थाना प्रभारी जय शंकर मिश्र ने सिंदूरिया मार्केट का निरीक्षण किया। बता दे कि आज सिंदूरिया मार्केट में बाजार लगने की वजह से अधिक भीड़ देख थाना प्रभारी ने पुरे बाजार एवं चौराहे का निरीक्षण किये एवं रोड किनार खड़ी दोपहिया वाहनों को चेक किये। दो पहिया वाहन चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में लॉक नही लगा था उन वाहन स्वामियों से तुरन्त लॉक खरीद कर लगवाया गया और वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत दिया गया की सभी वाहन स्वामी अपने वाहन को लॉक कर के ही खड़ा करें।

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …