सिंदुरिया(महराजगंज):- विकास खंड मिठौर क्षेत्र के क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने हेतु अन्य बाहर से आये लोगों को क्वाररेंन्टाईन में रखा गया है। जिसमें हंसराज चौधरी,सन्तोष भारती, सलाउद्दीन,कमलेश,अजय,मिथिलेश,राधेश्याम,रमशबद,रंजीत आदि लोगो का कहना है 29 मार्च से हम लोग प्राथमिक विद्यालय पर क्वांरन्टीन में है। लेकिन यहाँ पर भोजन- पानी की व्यवस्था बदहाल है।पांच दिन हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई टीम नही आयी जिससे हम लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।ग्राम प्रधान ने अपने निजी स्रोतों से आज तक भोजन पानी की व्यवस्था कराया।वृहस्पतिवार से उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिये है।ग्राम प्रधान का कहना है हम अपने निजी स्रोतों से आज तक क्वारन्टीन में रखे गए लोगो का व्यवस्था किया।कोटेदार धर्मेंद्र ने भोजन के लिये राशन देने से मना कर दिया।इस सम्बन्ध में ग्राम सचिव आशुतोष जायसवाल का कहना है ग्राम प्रधान के यहां एमडीएम का राशन रखा गया है उसी से उन्हें भोजन पानी की व्यवस्था करनी चाहिये।
Check Also
कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार
सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …
Star Public News Online Latest News