Breaking News

*बहदुरी में साप्ताहिक बाजार को पुलिस ने कराया बन्द*

*संवाददाता श्याम निगम*

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के सबसे पुराने बाजार बहदुरी साप्ताहिक बाजार को प्रसाशन ने शनिवार को बंद करा दिया। कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर कोल्हुई पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।
शनिवार को बाजार लगनी शुरू हुई कि इसी बीच टीम साप्ताहिक बाजार में पहुच गई। पुलिस के पहुचने से बाजार में अफरा तफरी मच गयी। सभी लोग अपनी अपनी दुकान समेटने में जुट गए, तो कुछ लोग खरीदारी भी करने में लगे रहे। लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने बाजार ख़ाली करवा दिया। यह 10 किमी परिधि में लगने वाला इकलौता साप्ताहिक बाजार है, जहा से लोगों को सब्जी से लेकर सभी खाने-पीने के सामान मिलते हैं।

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …