तेज रफ्तार पिकप ने स्कूटी में मारी ठोकर

सिंदूरिया/महराजगंज- सदर कोतवली क्षेत्र के सिंदूरिया चौकी के अंतर्गत परसामीर के पास एक निचलौल के तरफ से तेज रफ्तार पिकप ने सिंदूरिया के तरफ से आ रहे स्कूटी में ठोकर मार दी जिससे स्कूटी चालक सोनू साहनी पुत्र विसम्बर साहनी ग्राम नक्सा बक्सा रोड पर गिर गया और पिकप भागने लगा मैके पर उपस्थित लोगों ने पिकप को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया स्कूटी चालक रोड पर पड़े होने के कारण लोगो ने उसे उठाने की कोशिश की पर ठोकर से उसका एक पैर फैक्चर हो गया मौके पर पहुँची पुलिस ने पिकप व स्कूटी को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर भेजा एवं घायल ब्यक्ती को 108 एम्बुलेंस से महराजगंज भेजा गया सिंदूरिया चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों बाहन कब्जे में है तहरी मिलने पर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

Check Also

कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार

सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …