गड़ौरा में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता, पीली मिट्टी डालकर कराया जा रहा निर्माण

निचलौल(महराजगंज)विकास खंड निचलौल के ग्राम सभा गड़ौरा में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में पहले गिट्टी की मजबूत परत तैयार की जाती है, ताकि सड़क टिकाऊ और मजबूत बन सके। लेकिन ग्राम सभा गड़ौरा में गिट्टी के ऊपर सीधे पीली मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है। तकनीकी मानकों के अनुसार, पीली मिट्टी का उपयोग उचित नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे सड़क की मजबूती प्रभावित होती है और थोड़े ही समय में इंटरलॉकिंग धंसने या उखड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इंटरलॉकिंग के किनारों पर भी लापरवाही बरती जा रही है। किनारों को मजबूत करने के लिए मानक सामग्री का प्रयोग किए जाने के बजाय थर्ड क्वालिटी के टूटे-फूटे टुकड़ों को हल्का-हल्का तोड़कर बिछाया जा रहा है। इस प्रकार की घटिया सामग्री का उपयोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को कमजोर कर रहा है और भविष्य में सड़क के जल्दी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह घटिया निर्माण कार्य जारी रहा तो कुछ ही समय में सड़क खराब हो जाएगी, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में रविवार शाम …