मंगल गीतों के बीच निकली कलशयात्रा, महायज्ञ शुरू

सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के पतरेगवा गांव के टोला शीतलापुर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। इस दौरान कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया तथा जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सिंदुरिया चौराहा, शीतलापुर, अरनहवा, तिरथ टोला, सुकऊ टोला,कंचनपुर चौराहा होते हुए सिंदुरिया नारायणी नहर तक पहुंची।यहां यज्ञाचार्य शिवनंदन दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया।कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए पैदल चलीं। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा कलशयात्रा का स्वागत किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्यामानंद, पप्पू यादव, संजय प्रजापति, कमलेश यादव, सुरेश सहानी, गौरी शंकर गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

अवैध खनन पर कार्यवाही, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर सीज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन …