सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मथानिया मे शनिवार की शाम लगभग छह बजे भाभी व देवर मे एक तख्त को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते देवर ने तख्त मे आग लगा दी जिससे उसकी भाभी झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू व विरेन्द्र दो भाई है। दोनों अलग अलग एक ही मकान मे रहते। लेकिन जो तख्त की माग सोनू कर रहा था वह पहले का है जब सोनू द्वारा तख्त की मांग की गई तो उसकी भाभी सुनीता ने कहा केवल आप अकेले नहीं बनवाये है मेरे भी पति का हिस्सा है। इसी पर दोनों मे बात बढ गई और सोनू वही खडी अपने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर तख्त पर झिडक आग लगा दी। और जिद मे बैठी उसकी भाभी सुनीता भी तख्त से नही उठी। जिससे उसके कपडे जलने लगे और कमर के नीचे से वह जल गई शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गये और सुनीता को खींचकर हटाया गया। और लोगों तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज सारिका सिंह और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया वर्तमान मे उसका ईलाज एक प्राइवेट अस्पताल मे चल रहा है।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार सुनीता का ईलाज चल रहा है और अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है।
सिंदूरिया संवाददाता रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News